न्यूजीलैंड ने गिफ्ट में दे दिया 'World Cup', भारत की जीत को पचा नहीं पा रहे मोहम्मद आमिर (Image Source: IANS)
T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
आमिर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह ने भारत विश्व कप जीत गया।
पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा, "न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए। जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया।"