टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत का इंतजार, ऐसा है हैड टू हेड रिकॉर् (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ग्रुप स्टेज का एक बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं। अंक तालिका में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। शनिवार को होने वाले मैच का परिणाम ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा।
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है। इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं।