वनडे सीरीज: अयाबोंगा का 'छक्का', रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने हैगली ओवल में रविवार को खेले गए वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अगले मुकाबले 1 और 4 अप्रैल को वेलिंगटन में खेले जाने हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम 268 रन पर सिमट गई। इस टीम को सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिम्मर की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9.1 ओवरों में 42 रन जोड़े।
बेट्स 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जॉर्जिया ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कप्तान अमेलिया केर ने 36 रन की पारी खेली। टीम 112 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से मैडी ग्रीन ने इजाबेला गेज के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।