T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के अगले दो मैच 27 फरवरी और 1 मार्च को होबार्ट में खेले जाने हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम 48.3 ओवरों में महज 214 रन पर सिमट गई। भारत को दूसरी गेंद पर प्रतीका रावल (0) के रूप में झटका लगा। प्रतीका उस समय तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी थीं। इसके बाद टीम ने 52 के स्कोर तक शेफाली वर्मा (4) और जेमिमा रोड्रिगेज (8) का विकेट भी गंवा दिया।
यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों में 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। मंधाना 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 37 रन, जबकि काश्वी गौतम के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।