'चूरमा खिलाकर स्वागत करेंगे' अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर कनिष्क चौहान की मां (Image Source: IANS)
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। इस मैच में कनिष्क चौहान के ऑलराउंड प्रदर्शन से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।
कनिष्क की मां सरिता चौहान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमने कनिष्क के आने की पूरी तैयारी कर ली है। उसका स्वागत 9 फरवरी को किया जाएगा। एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कनिष्क को हम चूरमा खिलाकर उसका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
उन्होंने अभिभावकों के नाम एक संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा होती है, बस उसे सही समय पर जानने की जरूरत है। बच्चों को सपोर्ट करना जरूरी है। अगर सपोर्ट करेंगे तो जाहिर सी बात है कि बच्चे हमें उसका परिणाम भी देंगे।