T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच रविवार को खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 4 ही बल्लेबाज शतक लगा सके हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
कॉलिन मुनरो (109*): भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 इतिहास में सबसे पहला शतक कॉलिन मुनरो ने लगाया, जिन्होंने 4 नवंबर 2017 को राजकोट में यह पारी खेली थी। इस मैच में मुनरो ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
सूर्यकुमार यादव (111*): सूर्या ने 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 191/6 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवरों में महज 126 रन पर समेटकर मैच 65 रन से जीता।