T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से सालाना फंडिंग में बढ़ोतरी की मांग कर सकता है।
रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच नहीं खेलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कदम से वर्ल्ड क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।
सूत्र ने 'टेलीकॉमएशियाडॉटनेट' को बताया, "पाकिस्तान के कड़े रुख ने उन्हें कुछ चीजों के लिए मोलभाव करने की बेहतर स्थिति में ला दिया है, जो पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग रही है। चूंकि, पाकिस्तान सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले मैच में एक अहम हिस्सा है, इसलिए उन्हें ज्यादा फंडिंग मिलनी चाहिए।"