Colombo: T20 World Cup 2026: Pakistan VS Netherlands (Image Source: IANS)
T20 World Cup: मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाना है। यूएसए ने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंकाया था। अब पाकिस्तान भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती।
पाकिस्तान और यूएसए के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला गया है। यह मुकाबला पिछले टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को सुपर ओवर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
6 जून 2024 को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में यूएस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां यूएसए ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।