Mumbai: ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final - India vs England (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है। वेस्टइंडीज आईसीसी द्वारा व्यवस्थित स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत से रवाना होगी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार की चैंपियन इंग्लैंड शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगी, जबकि 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका के साथ, कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी।
1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को स्वेदश लौटना था, लेकिन ईरान पर यूएसए और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई यात्रा पर पाबंदियों के कारण टीम की यात्रा में एक सप्ताह की देरी हुई।