पीएसएल 2026: कराची किंग्स ने जॉनसन चार्ल्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज को स्क्वॉड में शामिल कि (Image Source: IANS)
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स ने पीएसएल 2026 के लिए वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के नाम का ऐलान किया है।
जॉनसन चार्ल्स कराची किंग्स की टीम में शामिल थे। सीजन के दौरान टीम उनसे एक ओपनर बल्लेबाज के रूप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने निजी कारणों से पूरे सीजन से बाहर रहने का फैसला किया।
पीएसएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। ऐसे में कराची किंग्स को जॉनसन चार्ल्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द करना था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के नाम की घोषणा की।