New Delhi: IPL 2026 - Delhi Capitals vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
New Delhi: आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज केएल राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। डीसी बेशक हार गई हो, लेकिन राहुल की शानदार पारी की तारीफ फैंस और आलोचक सभी ने की है।
पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने भी राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके शॉट चयन पर कभी सवाल नहीं रहा है।
रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा, "शुरू में वह कंजर्वेटिव था, उसे मौका मिल रहा था। लेकिन उसने इसे खूबसूरती से बदल दिया। और शायद डीसी साइड में यही उसका रोल है, यही उनकी रणनीति है कि उसे डीप बैटिंग करनी है।"