रणजी ट्रॉफी: सस्ते में सिमटी जम्मू-कश्मीर और मुंबई की पारियां, जानिए पहले दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलो (Image Source: IANS)
रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 में शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। चार अलग-अलग मुकाबलों में शुरुआती दिन रोमांचक खेल देखने को मिला है। आइए, पहले दिन के खेल के बारे में जानते हैं।
झारखंड बनाम उत्तराखंड: जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में जारी पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी झारखंड अपनी पहली पारी में महज 235 रन पर सिमट गई। इस पारी में आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि कप्तान विराट सिंह ने 47 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। उत्तराखंड की तरफ से जन्मेजय जोशी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। आदित्य रावत और मयंक मिश्रा को 3-3 विकेट हाथ लगे।
इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन की समाप्ति तक 1 ओवर खेला, जिसमें बगैर कोई विकेट गंवाए 4 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड फिलहाल 231 रनों से पीछे है।