रणजी ट्रॉफी: मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची कर्नाटक, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच (Image Source: IANS)
कर्नाटक ने एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कर्नाटक की जीत के हीरो केएल राहुल रहे।
कर्नाटक को जीत के लिए चौथी पारी में 325 रन का लक्ष्य मिला था। पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल ने 182 गेंद पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 130 रन की पारी खेली। राहुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए, जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 59 रन की जरूरत थी।
इसके अलावा एस. रविचंद्रन ने 123 गेंद पर नाबाद 83 और विद्याधर पाटिल ने 30 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने भी 39 रन बनाए। कर्नाटक ने 6 विकेट पर 325 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।