रणजी ट्रॉफी: बंगाल की पकड़ में मैच, आंध्र पर मंडराया पारी की हार का खतरा (Image Source: IANS)
बंगाल ने आंध्र के खिलाफ बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में जारी रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में अपनी शानदार पकड़ बना रखी है।
आंध्र को पहली पारी में 295 रन पर समेटने के बाद बंगाल ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए। इसके बाद चौथे दिन की समाप्ति तक आंध्र ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। फिलहाल आंध्र प्रदेश 270 रन से पीछे है। यानी बंगाल के पास मुकाबले के पांचवें दिन पारी के अंतर से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है।
इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 15 फरवरी से सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी, जिसने क्वार्टर फाइनल-2 में मध्य प्रदेश के खिलाफ 56 रन से जीत दर्ज की थी।