रणजी ट्रॉफी: झारखंड को पारी और 6 रन से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड (Image Source: IANS)
उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में झारखंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल-1 में झारखंड के खिलाफ पारी और 6 रन से जीत दर्ज की है। अब सेमीफाइनल में उत्तराखंड का सामना कर्नाटक से होगा। यह मैच 15 फरवरी से खेला जाना है।
क्वार्टर फाइनल-1 में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए। इस टीम के लिए आदित्य सिंह ने 11 बाउंड्री के साथ 83 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान विराट सिंह ने 5 बाउंड्री के साथ 47 रन टीम के खाते में जोड़े।
विपक्षी टीम की ओर से जन्मेजय जोशी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य रावत और मयंक मिश्रा ने 3-3 विकेट निकाले।