पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, IPL इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां 'दोहरा शतक' (Image Source: IANS)
Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इतिहास रच दिया है। पीबीकेएस दो अलग-अलग सीजन में 8 बार 'दोहरा शतक' बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। इस टीम ने साल 2025 में भी 8 मुकाबलों में इस आंकड़े को छुआ था।
आईपीएल इतिहास में सिर्फ 3 ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 8 बार 200 के आंकड़े को छुआ। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8-8 बार पारी में दोहरा शतक पूरा किया है।
गुरुवार को एचपीसीए स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।