जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनके स्थान पर ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को टीम में शामिल किया है।
रेणुका विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं, लेकिन दुबई में एशिया कप जीतने वाली और जापान में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं।
बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक गेंदबाजी करने की क्षमता) पर काम कर रही हैं। 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेलने के लिए इतनी गेंदबाजी करना जरूरी है, इसलिए वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।