'क्रांति ने क्रांति कर दी,' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व चैंपियन टीम की सदस्य क्रां (Image Source: IANS)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ से बातचीत की वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ से कहा, "पूरे देश को आपलोगों की उपलब्धियों पर गर्व है। आप मध्य प्रदेश की बेटी हैं, इससे आनंद और बढ़ जाता है। क्रांति ने क्रांति कर दी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। आप लोगों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो प्रेरणादायी है। हमने 1 करोड़ की प्रोत्साहित राशि की घोषणा की है, आप जब मध्य प्रदेश लौटेंगी, तो आपको मिल जाएगी।