Mohammed Kaif (Image Source: IANS)
Mohammed Kaif: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा को सिर्फ एक 'इंपैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय, पूरे टी20 मैच के दौरान मैदान पर रखना चाहिए।
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 272 मुकाबलों में 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए हैं। इस दौरान 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।
इसके बावजूद, उन्हें पिछले सीजन में अक्सर एक 'इंपैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। कैफ इस फैसले को सही नहीं मानते, क्योंकि हार्दिक को उनकी मदद की जरूरत थी, खासकर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालीफायर के दौरान, जिसे मुंबई इंडियंस श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के बाद हार गई थी।