आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरआर ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो दूसरे क्वालीफायर में अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी: एलिमिनेटर मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर का टिकट दिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में भी आरआर के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पिछले कुछ मुकाबलों में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। एलिमिनेटर मुकाबले में भी आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट चटकाए थे। आर्चर टूर्नामेंट में खेले 15 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पावरप्ले और अंत के ओवरों में आर्चर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।