एसए20: जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हराया (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका 20 लीग में गुरुवार को जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसका परिणाम सुपर ओवर में आया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हरा दिया।
जोबर्ग सुपर किंग्स को सुपर ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। रिली रूसो ने 3 गेंद पर 8 रन बनाकर 3 गेंद पहले ही जोबर्ग को जीत दिला दी।
इससे पहले डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स ने शुभम रंजने के 31 गेंद पर 50, डोनवोन फेरेरिया के 10 गेंद पर 33, कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 30 गेंद पर 47 और मैथ्यू डी विलियर्स के 26 गेंद पर 38 रन की मदद से 4 विकेट पर 205 रन बनाए।