सबा करीम: 15 साल की उम्र में किया फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से खत्म हुआ इंटरनेशनल करियर (सबा करीम: 15 साल की उम्र में किया फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से खत्म हुआ इंटरनेशनल करियर)
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम का इंटरनेशनल करियर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन वह अपने करियर के दौरान प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले।
सबा करीम का जन्म 14 नवंबर को पटना में हुआ। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। सबा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया।
वहीं, उन्हें क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पहला मैच खेलने के लिए तीन साल का और इंतजार करना पड़ा। साल 2000 में सबा करीम ने अपना टेस्ट डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ किया। उन्होंने भारत की ओर से खेले 34 वनडे मैचों में 362 रन बनाए, जबकि एक टेस्ट मैच में सबा ने 15 रन बनाए।