Sachin Tendulkar Birthday: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी (Image Source: IANS)
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा, "हमारे खेल के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्रिकेट में आपका शानदार योगदान दुनिया भर की पीढ़ियों को हमारा शानदार खेल खेलने और देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जबकि आपकी हमदर्दी और इंसानियत का समाज पर लगातार और अहम असर पड़ता रहेगा।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, "2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"