Chennai Super Kings: सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए भरोसे का दूसरा नाम बन चुके हैं। इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लगातार दो पारियों में साईं ने 100 और 87 रन की पारियां खेलकर एक बार फिर से खुद को साबित किया है।
15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में जन्मे एथलीट पिता की संतान साईं सुदर्शन को खेल का हुनर विरासत में मिला। उनके पिता ने साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और मां तमिलनाडु के लिए वॉलीबॉल खेल चुकी हैं।
लंबे कद के इस बल्लेबाज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के जरिए पहचान बनाई। वह टीएनपीएल 2021 सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रहे, उसी साल तमिलनाडु के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में डेब्यू किया और एक साल बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला। अपने पहले ही सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 'नंबर 3' पर एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर चमक बिखेरी। इसके अगले सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा दिया।