Chennai Super Kings: सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया। यह आईपीएल 2026 का पहला शतक था, वहीं सैमसन के आईपीएल करियर का चौथा शतक था। हालांकि, सैमसन ने इस शतक को बेहद खास बताया है।
सैमसन ने कहा कि यह शतक इस सीजन से पहले रिकॉर्ड तोड़ने वाले ट्रेड के बाद फ्रेंचाइजी द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे को चुकाने की इच्छा से प्रेरित था।
आईपीएल द्वारा एक्स पर जारी एक वीडियो में सैमसन ने कहा, "मैंने इस फॉर्मेट में कुछ शतक बनाए हैं, लेकिन यह थोड़ा खास लग रहा है। चेपॉक में घरेलू दर्शकों के सामने शतक बनाना खास है। मेरी शुरुआत ठीक नहीं थी, लेकिन एक बार जब मुझे लगा कि मैं जम गया हूं और सब कुछ ठीक लग रहा है, तो मैं मैदान नहीं छोड़ना चाहता था और बस जितना हो सके उतना योगदान देना चाहता था।"