IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके बाद शेफाली वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 19 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही भारतीय पारी को प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने संभाला।
दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रनों की साझेदारी निभाई। प्रतिका ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की दमदार पारी खेली। तेजल हसबनीस सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, हरमनप्रीत एक छोर संभालकर खड़ी रहीं और उन्हें दीप्ति शर्मा के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिली। हरमनप्रीत और दीप्ति ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 153 रन जोड़े।