पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने इमरान खान की बेहतरी के लिए लगातार आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने इमरान खान की चिंताजनक स्थिति से पेनी वोंग को अवगत कराने के लिए उनसे संपर्क साधा है।
विदेश मंत्री पेनी वोंग को लिखे पत्र में एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे राजनयिक या राजनीतिक हस्ती के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व कप्तानों के तौर पर लिख रहे हैं। उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।