बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शमर स्प्रिंगर शामिल (बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शमर स्प्रिंगर शामिल )
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है। कीमो पॉल के पारिवारिक कारणों से घर लौटने के बाद शमर स्प्रिंगर के लिए टेस्ट टीम में जगह बनी है। स्प्रिंगर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
दो मैचों की सीरीज के लिए स्प्रिंगर को टीम में शामिल करने से वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत हो गई है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, "शमर स्प्रिंगर को बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। स्प्रिंगर कीमो पॉल की जगह लेंगे, जो निजी और पारिवारिक कारणों से घर लौटेंगे।"