एन श्री चरणी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट के निंजा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरणी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं।
एन श्री चरणी ने 10 ओवर में 106 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट अवश्य मिले, लेकिन वे इस स्पेल को अपने जीवन में कभी याद नहीं करना चाहेंगी। ओवरऑल महिला वनडे क्रिकेट का यह तीसरा सबसे महंगा स्पेल भी है।
इसी मैच में अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को भी 10 ओवर में 90 रन पड़े। वह वनडे में भारत की तरफ से दूसरा महंगा स्पेल फेंकने वाली महिला गेंदबाज बन गईं।