T20 World Cup: न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को 2024 के लिए आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने आयरलैंड की ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगैस्ट, श्रीलंका की कप्तान चामरी अथापथु और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट को पछाड़कर यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।
अमेलिया अनुभवी सूजी बेट्स (2016) के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली न्यूजीलैंड की दूसरी महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। 2024 में, अमेलिया टी20 में अपने खेल के चरम पर थी, जब उन्होंने 24.18 की औसत से 387 रन बनाए और 15.55 की औसत से 29 विकेट चटकाए। यह एक ऐतिहासिक वर्ष था, जब न्यूजीलैंड ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की जीत के दौरान, अमेलिया ने छह मैचों में 7.33 की औसत और 4.85 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।