टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिससे ठीक पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। ईशान मलिंगा कंधे की हड्डी खिसकने के कारण मंगलवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।
24 वर्षीय सीमर को रविवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड से हार के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की प्रेस रिलीज में कहा गया, "मलिंगा सोमवार को कोलंबो लौटेंगे। इसके बाद उनकी चोट की जांच की जाएगी और फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।"
ईशान मलिंगा ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में तेजी से ऊपर चढ़े हैं। 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार डेब्यू करने के बाद, मलिंगा को नवंबर में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने करियर में आठ टी20 मुकाबलों में 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.1 का रहा है।