New Zealand: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई ने पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में गिल को साल 2024-25 का बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है। गिल का प्रदर्शन साल 2025 में बल्ले से शानदार रहा।
शुभमन गिल ने साल 2025 में खेले 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 70 की औसत से खेलते हुए 983 रन बनाए। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में गिल ने बीते साल 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की धरती पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने 754 रन बनाए। वह इंग्लिश सरजमीं पर भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने। चार शतक के साथ-साथ उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। वहीं, वनडे फॉर्मेट में भी गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारतीय कप्तान ने 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले 11 मुकाबलों में 49 की औसत से 490 रन बनाए। शुभमन ने वनडे क्रिकेट में पिछले साल 2 शतक और दो अर्धशतक लगाए।