India Women Team Train Ahead: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मंधाना पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
स्मृति मंधाना ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। अब उनके नाम 171 पारियों में 4788 रन हैं।
इस मैच से पहले, मंधाना के नाम 170 पारियों में 4751 रन थे और न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ आठ रन चाहिए थे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत करते ही 7 गेंदों में दो चौके और दो सिंगल से यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।