Chennai Super Kings: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर का उनकी पत्नी ईशानी जौहर के साथ तलाक हो गया है। राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए तलाक की पुष्टि की है।
राहुल ने लिखा है, "मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए। सब्र, हिम्मत, और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है।"
उन्होंने लिखा, "सही कानूनी प्रक्रिया के बाद आज, मेरी जिंदगी का वह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मेरे उस फैसले से मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी जिंदगी का यह अध्याय खत्म हो गया। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं।"