भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने पर कप्तान ईशान किशन और ईस्ट जोन को बधाई दी है। उन्होंने टीम के बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट जीतने के सफर और बंगाल के खिलाड़ियों के योगदान की तारीफ की।
गांगुली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ईशान किशन की कप्तानी में इतने वर्षों बाद दलीप ट्रॉफी जीतने पर ईस्ट जोन को बधाई। वह पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खेले। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बंगाल के खिलाड़ियों और टीम के बाकी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई।"
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन में पहली पारी के आधार पर 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के चलते ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले, टीम ने आखिरी बार यह खिताब 2012-13 में जीता था।