दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर (Image Source: IANS)
दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। 165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 145 रन पर ही सिमट गई।
न्यूजीलैंड को ये मैच और सीरीज जीतने के लिए 165 रन की जरूरत थी। कीवी टीम की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की सामने लड़खड़ाई गई और 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिनसन ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ट कोएट्जी ने 3, ओटेनिल बार्टमैन, पी सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2, और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।