साउथ अफ्रीका टी20 लीग : एडेन मार्करम बने डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए डरबन सुपर जायंट्स ने एडन मार्करम को कप्तान बनाया है। शनिवार को टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर मार्करम को कप्तान बनाए जाने की सूचना दी।
एडन मार्करम साउथ अफ्रीका टी20 लीग के सफलतम कप्तान हैं। वह पिछले तीन सीजन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में ईस्टर्न केप 2023 और 2024 में चैंपियन रही थी, जबकि 2025 में उपविजेता रही थी। मार्करम दक्षिण अफ्रीका की भी कप्तानी करते रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल मार्करम की कप्तानी में ही खेली थी।
मार्करम ने अगले सीजन से पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप से नाता तोड़ लिया था। नीलामी में उन्हें डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा। वह नीलामी में दूसरे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे।