Visakhapatnam: IND vs NZ 4TH T20I (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 68 रन से गंवा दिया। इसके बाद कीवी टीम ने तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली थी।
यहां से साउथ अफ्रीका ने चौथा मैच 19 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज को रोमांचक बना दिया था। अंतिम मुकाबले में 33 रन से जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका ने सीरीज जीत ली।
इस पूरी सीरीज में सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 100 रन जुटा सके। कॉनर एस्टरहुइजन ने पांच मुकाबलों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए। इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इस सीरीज मे 45*, 8, 15, 57 और 75 रन की पारियां खेलीं।