पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई (पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई )
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
उषा ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमारे देश को ज्यादा शांति, खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने के लिए लगातार ताकत की प्रार्थना करती हूं।"