घटना के 8 साल बाद एक किताब बेचने के लिए ऐसी कोशिश गलत, डैरेन लेहमैन ने ख्वाजा के आरोपों का दिया जवाब (घटना के 8 साल बाद एक किताब बेचने के लिए ऐसी कोशिश गलत, डैरेन लेहमैन ने ख्वाजा के आरोपों का दिया जवाब )
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन ने पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के इस दावे को चुनौती दी है कि केप टाउन में 2018 के बॉल-टैम्परिंग प्लान के बारे में पूरे ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम को पता था। उन्होंने दावा किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में दशकों से गेंद की हालत बदलना आम बात रही है।
ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा था कि केप टाउन में 2018 के बॉल-टैम्परिंग प्लान के बारे में हम सभी को पता था।
डैरेन लेहमैन ने ख्वाजा की किताब ‘सब्र’ के रिलीज से पहले एबीसी स्पोर्ट के समर ग्रैंडस्टैंड से बात करते हुए कहा कि सैंडपेपर प्लॉट के बारे में जानकारी सीमित थी। वह केवल उसी की चर्चा कर सकते हैं, जो उन्हें निजी तौर पर पता है।