न्यूजीलैंड की पिचों की वजह से स्वीप शॉट कभी पसंदीदा नहीं रहा: विल यंग (न्यूजीलैंड की पिचों की वजह से स्वीप शॉट कभी पसंदीदा नहीं रहा: विल यंग)
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में 125 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान यंग ने भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर बेहतरीन स्वीप शॉट लगाए।
यंग ने शनिवार को पत्रकारों बात करते हुए स्वीप शॉट को लेकर कहा, "यह एक ऐसा शॉट है जो उनके शुरुआती दिनों में न्यूजीलैंड की पिचों की वजह से कभी भी उनका पसंदीदा शॉट नहीं था। ये शॉट भारत और सबकॉन्टिनेंट में खेलने की वजह से आदत में आया।"
यह पूछे जाने पर कि क्या किसी खास कोच या मेंटर ने उन्हें शॉट में मदद की थी? यंग ने कहा कि उन्होंने कई लोगों से और बहुत सारे प्रयोग से ये सीखा है। शॉट लगाने के लिए हालात को समझना जरूरी है। अच्छी तैयारी से ये फैसले लेना आसान हो जाता है।