सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अथर्व तायडे को मिला विदर्भ का जिम्मा, यश राठौड़ भी टीम में शामिल (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अथर्व तायडे को मिला विदर्भ का जिम्मा, यश राठौड़ भी टीम में शामिल)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) की सीनियर चयन समिति ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अथर्व तायडे को टीम का जिम्मा सौंपा है।
विदर्भ ने अब तक यह प्रमुख टी20 टूर्नामेंट नहीं जीता है। यह टीम 14 से 26 नवंबर तक कोलकाता में अपने 'एलीट ग्रुप डी' के मुकाबले खेलेगी। टीम के सात लीग मुकाबलों में से तीन मैच ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।
'एलीट ग्रुप डी' में मुंबई, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, गोवा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसी टीमें भी शामिल हैं, जिससे यह टूर्नामेंट के सबसे कड़े ग्रुप में से एक बन गया है। उस्मान गनी हेड कोच बने रहेंगे, जबकि सेबेस्टियन एंटनी फील्डिंग के लिए सहायक कोच का जिम्मा संभालेंगे।