सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी की खराब शुरुआत, सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराया (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी की खराब शुरुआत, सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराया)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के अपने पहले मैच में बिहार को सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। होल्कर स्टेडियम में सौराष्ट्र ने बिहार से मिले 138 रनों के लक्ष्य को आसानी से 16.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी को बतौर कप्तान पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। वैभव इस मैच में कप्तानी करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बने। उन्होंने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में कप्तानी करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।
हालांकि, वैभव की अगुवाई में बिहार का प्रदर्शन इस मैच में निराशाजनक रहा। खुद वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद आउट हुए।