Bangladeshi Mens Cricket Team Will Tour Nepal In March For T20I Series (BAN vs NEP T20I: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2027 मार्च में करेगी नेपाल का दौरा)
BAN vs NEP T20I: बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम मार्च 2027 में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी। बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह घोषणा की। ये मैच 26, 28 और 30 मार्च को काठमांडू में आयोजित होंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि यह सीरीज नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित होगी।
बांग्लादेश में नेपाल के राजदूत घनश्याम भंडारी ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दौरा करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित दौरे और दोनों देशों के बीच क्रिकेट के क्षेत्र में व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।