टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया (टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया)
इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की विस्फोटक 80 रन की पारी का अहम योगदान रहा।
यूटिलिटा बाउल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका का यह फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बटलर के पास अपना शतक पूरा करने का पर्याप्त मौका था, लेकिन वे चूक गए।