टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त (टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त)
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगला मुकाबला भी अपने नाम करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को सम्मान बचाने की स्थिति में डाल दिया है। तीसरा और अंतिम मैच 13 अक्टूबर को खेला जाना है।
रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट खोकर 215 रन बनाए। फखर जमां के साथ कप्तान साहिबजादा फरहान ने 6.5 ओवरों में 55 रन की साझेदारी की। फखर जमां 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए।