T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी टूर के तहत ट्रॉफी ने अलीगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में खास पड़ाव डाला। यह वही स्कूल है, जहां भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में रिंकू सिंह के माता-पिता, उनके करीबी मित्र वसीम, स्कूल की प्रिंसिपल पावना जैन के एमडी, डीपीएस की सिस्टर स्कूलों के प्रतिनिधि और कॉलेज क्रिकेट टीम के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ट्रॉफी के साथ छात्रों ने क्रिकेट से जुड़े ट्रिविया सेशन, “टैप द बॉल” चैलेंज और “हिट द विकेट” जैसी गतिविधियों में भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण और इंटरैक्टिव माहौल बना रहा। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण तब रहा, जब छात्रों ने रिंकू सिंह से लाइव वर्चुअल बातचीत की। इस संवाद ने छात्रों के लिए अनुभव को और भी यादगार और प्रेरणादायक बना दिया।