टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार के बाद टूर्नामेंट ने बेहद रोमांचक मोड़ ले लिया है। कंगारूओं की इस स्थिति ने आज का दिन विश्व कप में बेहद रोमांचक बना दिया है, जहां तीन मुकाबले खेले जाने हैं और सबकी नजरें आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच पर रहेंगी।
दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप चरण अभियान में पहले जिम्बाब्वे से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी, और फिर 16 फरवरी की रात श्रीलंका के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब समीकरण यह है कि यदि आज होने वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप चरण से ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। वहीं जिम्बाब्वे सुपर स्टेज में प्रवेश कर जाएगा।
पहले बात दिन के शुरुआती मैच से करते हैं। दिन का पहला मुकाबला ग्रुप डी में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें न्यूजीलैंड का सामना कनाडा से होगा।