T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने एकतरफा हराया था। इसमें न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट का अहम योगदान रहा था। एलन ने रिकॉर्ड 33 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि साइफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। इन्हीं दो पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया था।
फिन एलन और साइफर्ट ने जिस तरह बल्लेबाजी की थी। उसे देखते हुए भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में ये बात जरूर बैठ गई है कि कहीं इन दोनों में से कोई भी बल्लेबाज चला तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।