भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा अपनी बेटियों आजीन और आनीजा के साथ अहमदाबाद पहुंच गई हैं।
यह बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है। वह पूर्व भारतीय ओपनर राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत की लिस्ट में शामिल होना चाहेंगे, जिन्होंने कोच के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उस मैच में गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन के अंतर से यह मुकाबला जीता था। इस बार गंभीर एक अलग भूमिका में हैं, लेकिन लक्ष्य फिर से वही है- 'देश के लिए ट्रॉफी जीतना।'